कानोड़ पुलिस ने एमडी (ड्रग्स ) सप्लायर को किया गिरफ्तार

ड्रग्स के खिलाफ जारी रहेगी पुलिस कार्यवाही 

 | 
Drugs control

 

Udaipur Times News , Crime News , Drug Peddler Arrested , उदयपुर 14 अक्टूबर 2026 । जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे जागृति अभियान के तहत कानोड़ पुलिस ने एमडी सप्लाई के मामले में वांटेड आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान  27 वर्षीय हितेश  निवासी गुड़ेल,जिला सलूंबर के रूप में हुई है । 

वह वर्तमान में देबारी स्थित शिवम कॉलोनी, झरनों की सराय में रह रहा था। एसपी उदयपुर  डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में चल रही कार्रवाई के तहत एडिशनल एसपी रजत बिश्नोई और वल्लभनगर डिप्टी एसपी श्रवण दास संत के सुपरविजन में कानोड़ थानाधिकारी भंवरलाल के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आसूचना और तकनीकी सहयोग से यह कार्रवाई की। Udaipur News 

आरोपी भींडर थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण संख्या 73/2026 में वांटेड था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 और 29 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थों की सप्लाई के संबंध में अग्रिम अनुसंधान कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News