खाटूश्यामजी मंदिर चोरी कांडचित्तौड़ से 2 आरोपी गिरफ्तार, 5 की तलाश जारी

मावली-फतहनगर रोड स्थित खाटूश्यामजी मंदिर से 8 लाख रुपये से अधिक की नकदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, CCTV फुटेज से पुलिस को मिली बड़ी सफलता

 | 
Accused Arrested for attacking police team

उदयपुर 9 मई 2026 -  खाटूश्यामजी मंदिर से लाखों रुपये चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए 2 बदमाशों को चित्तौड़ से गिरफ्तार किया है, जबकि वारदात में शामिल 5 आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों ने मंदिर से 8 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी बोरे में भरकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई थी।

चित्तौड़गढ़ पुलिस ने अप्रैल माह में मंदिरों में हुई सिलसिलेवार चोरियों का खुलासा करते हुए पकड़े गए आरोपियों से उदयपुर के मावली-फतहनगर रोड स्थित खाटूश्यामजी मंदिर में हुई चोरी का भी खुलासा किया है। चित्तौड़गढ़ एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 16 और 17 अप्रैल की रात दुर्ग स्थित मल्लीनाथ जैन मंदिर में हुई चोरी के मामले में पकड़े गए आरोपियों में से कुछ आरोपी उदयपुर के खाटूश्यामजी मंदिर चोरी कांड में भी शामिल थे। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निम्बाहेड़ा के पेमटियों का खेड़ा निवासी मिथूलाल नायक (40) और राशमी के पड़ूना निवासी कान्हा उर्फ कन्हैया नायक (29) के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों ने खाटूश्यामजी मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने बताया कि फतहनगर चोरी में इनके साथ धनश्याम सालवी, देवीलाल रावत, राजू उर्फ राजमल कामड़, काजल उर्फ मनीषा और नारायण नायक भी शामिल थे, जिनकी तलाश जारी है।

#Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #CrimeNews #TempleTheft #KhatuShyamJi #KhatuShyamTemple #UdaipurCrime #Chittorgarh #Fatehnagar #Mavli #RajasthanPolice #BreakingNews #UdaipurUpdates #RajasthanCrime #TempleRobbery #LocalNews #UdaipurCity #MewarNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News