खेरोदा के बरोड़िया गांव में किशोर का शव ऐनिकट से बरामद
उदयपुर 12 फ़रवरी 2026। ज़िले के खेरोदा थाना क्षेत्र के बरोड़िया गांव से गुरुवार को दुखद खबर सामने आई। गांव निवासी करीब 16 वर्षीय नरेंद्र सिंह राणावत बुधवार शाम करीब 5:30 बजे भैंस चराने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश की तो उसकी चप्पल पास ही बने ऐनिकट के समीप मिली।
गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीपेंद्र सिंह राठौड़ को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ऐनिकट से किशोर का शव बाहर निकाला।
शव को पुलिस थाना खेरोदा के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
रेस्क्यू टीम में गोताखोर विपुल चौधरी, विजय नकवाल, नरेश चौधरी, दिव्यांशु वैष्णव, भवानी शंकर वाल्मीकि, अरविंद सिंह राणावत तथा बोट ऑपरेटर व वाहन चालक कैलाश मेनारिया मौजूद रहे। रेस्क्यू ऑपरेशन में विपुल चौधरी की विशेष भूमिका रही।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
