प्रेम विवाह से नाराज़ युवती के घरवालों ने युवक के पिता का किया अपहरण

गोगुन्दा और सायरा थाना पुलिस कर्मियों कों भी मिलीभगत होने का आरोप

 | 
crime

उदयपुर के सायरा थाना क्षेत्र से एक युवक युवती के प्रेम विवाह से नाराज घर वालों द्वारा युवक के पिता कर अपहरण करने का मामला सामने आया है।

दरअसल 22 वर्षीय युवती ने एसपी उदयपुर कों एक पत्र पेश कर बताया कि उसने उसी के समाज के एक नारायण सुथार नामक युवक से प्रेम विवाह कर लिया है, जिसका उसने प्रमाण पत्र भी पेश किया है, युवती ने बताया कि पिछले कुछ समय से वो और नारायण दोनों संपर्क में थे, दोनों एक दूसरे से प्रेम करते है और एक दूसरे के साथ रहना चाहते है।

युवती ने बताता कि उसके घर वाले उनकी शादी से खुश नहीं है और इसी के चलते उन्होंने नारायण के पिता कों किडनेप भी कर लिया है जिसकी जानकारी उन्हें अख़बार के जरिए मिली है, ऐसे में उनको भी जान का खतरा है और वो चाहते है ही उन्हें सुरक्षा दी जाए। 

साथ ही दोनों ने गोगुन्दा और सायरा थाना पुलिस कर्मियों कों भी मिली भगत होने का आरोप लगाया और इच्छा जाहिर की कि इस मामले कों एसपी कार्यालय में ही जांच की जाए। युवती ने बताया कि उसके नाम पर जों गुमशुदगी कि रिपोर्ट दर्ज हुई है उसके बयान भी एस पी ऑफिस में ही दिलाए जाए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News