उदयपुर दागदार! युवती से किया गया गैंगरेप

बन्दूक की नोक पर अपहरण कर चलती कार में गैंगरेप किया 
 
 | 
 शनिवार रविवार की दरमियानी रात को आगरा निवासी युवती और उसका मित्र गोवर्धन विलास के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित काठियावाड़ी होटल में खाना खाकर बाहर निकले तभी 5-6 बदमाशों ने बन्दूक की नोक पर दोनों का अपहरण कर उनको केवड़े की नाल, हल्दी घाटी, देबारी, रीको एरिया में घुमाते रहे, रात भर रास्ते में युवती के साथ हैवानियत करते रहे और सुबह हाइवे पर छोड़ कर फरार हो गए।   
 

उदयपुर 2 मार्च 2020। झीलों की नगरी उदयपुर शहर को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। शहर के गोर्वधन विलास थाना इलाके में एक युवती से गैंग रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। 

24 वर्षीया युवती नें गोवर्धन थाना पुलिस को रिर्पोट दी कि रविवार की दरमियानी रात 5 से 6 बदमाशो नें बंदूक की नोक पर थाना क्षैत्र के एक होटल से पीडीता औऱ उसके साथी युवक का अपहरण कर उठा ले गए। इसके बाद बदमाश इन दोनो को उदयपुर शहर के आस पास के इलाको मे कार में लेकर घुमते रहे और जबरन गैंगरेप भी किया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रविवार की दरमियानी रात को आगरा निवासी युवती और उसका मित्र गोवर्धन विलास के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित काठियावाड़ी होटल में खाना खाकर बाहर निकले तभी 5-6 बदमाशों ने बन्दूक की नोक पर दोनों का अपहरण कर उनको केवड़े की नाल, हल्दी घाटी, देबारी, रीको एरिया में घुमाते रहे, रात भर रास्ते में युवती के साथ हैवानियत करते रहे और सुबह हाइवे पर छोड़ कर फरार हो गए।   

प्रारम्भिक जांच में गैंगरेप की पुष्टि हुई है हालांकि पुलिसिया जाँच में अभी तक यह स्पष्ट नही हो पाया है कि युवती से कितने बदमाशो नें दुष्कर्म किया।

पीडीता की रिपोर्ट औऱ घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस नें इस मामले में कुछ युवकों को डिटेन भी किया हैं। एसपी अनंत कुमार ने बताया कि पीडीता उत्तरप्रदेश के आगरा की रहने वाली हैं और पिछले कुछ महिनो से उदयपुर में रहकर एंवेट मैनेजमेटं से जुड़ा कार्य करती हैं। पुलिस नें पीडीत युवती को इलाज के लिए शहर के जनाना चिकित्सालय में भर्ती कराया हैं, जहाँ मेडिकल जांच के बाद पूरे मामले में और खुलासा हो पायेगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बलात्कार की इस घटना की जानकारी युवती ने अपने इवेंट कंपनी के मालिक को पूर्व ही दे दी थी लेकिन इवेंट कंपनी के मालिक द्वारा इस पूरी घटना को एक दिन तक छुपाए रखा। उसके बाद सोमवार देर शाम थाना पहुंचकर तीनों ने अपनी आपबीती सुनाई और मामला दर्ज करवाया है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News