अपहरण मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार

भूपालपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई
 | 
kidnappers arrest

उदयपुर 19 जुलाई 2022 । भूपालपुरा थाना पुलिस ने अपहरण कर मारपीट करने के मामले मे 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।

दरअसल कुशल नामक पीड़ित ने थाने पर रिपोर्ट दी थी की 13 जुलाई को सुबह करीब 9.30 पर साइंस कॉलेज के बाहर खड़ा तभी एक कार मे ऋतिक सरदार उर्फ़ पाजी और दो अन्य लड़के आये और कार मे बिठा कर  जबरन ले गये। रास्ते मे मारते हुए मावली रेलवे ट्रैक की तरफ ले जा कर रोड़ पर पटक कर चले गये।

पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू की गई और नामजद आरोपियों की गिरफ़्तारी के प्रयास किये जा रहें थे तभी ऋतिक और उसके दो अन्य साथी रिज़वान और लोकेश को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी रिज़वान और ऋतिक दोनों के खिलाफ पूर्व मे भी शहर के विभिन्न थानों मे आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News