उदयपुर मे जमीनी विवाद में अपहरण के मामले का मात्र 6 घंटे में खुलासा, अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

घटना में प्रयुक्त मारुति ईको कार जब्त, 4 महिलाओं सहित कुल 6 अभियुक्तगण गिरफ्तार 

 | 
Kidnapping accused arrested Sukher Police

 

 

Udaipur Times News, Crime News, Kidnapping unfoiled, उदयपुर 10 सितंबर 2026 -  पुलिस ने गुरूवार को दिनदहाड़े जमीनी विवाद को लेकर हुए युवक के अपहरण के मामले का मात्र 6 घंटों में पर्दाफाश कर दिया । पुलिस ने अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर अपराधियों के चंगुल से छुड़ाया और वारदात में इस्तेमाल की गई मारुति ईको कार को भी जब्त कर लिया है |

बेदला निवासी ललिता ने सुखेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह करीब 8 बजे जब उनके पति कमलेश अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने गए थे, तभी मंजु डांगी, कंकु डांगी, भगवती लाल डांगी, शिवम डांगी और प्रकाश डांगी ने कार से उनकी स्कूटी को टक्कर मारी और कमलेश को जबरन गाड़ी में डालकर अपहरण  कर ले गए। पूर्व में भी आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई थी। मामला आपसी जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ था ।  Crime News Udaipur

एसपी डॉ अमृता दुहन ने  बताया की एडिशनल एसपी शहर उमेश ओझा के सुपरविजन में दो विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा तकनीकी और मनोवैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू की गई। 

पुलिस टीम ने आरोपियों का पीछा करते हुए देलवाड़ा क्षेत्र के गांव गुडली और खमनोर के जंगलों में दबिश दी। पुलिस के बढ़ते दबाव को देखकर आरोपी युवक कमलेश से जबरन जमीन की रजिस्ट्री करवाने की अपनी योजना में असफल रहे। पुलिस ने जंगलों से अपहृत युवक को सकुशल मुक्त कराया गया । Udaipur News

गिरफ्तार किए  गए आरोपियों की पहचान मंजु निवासी गुडली, देलवाड़ा, राजसमंद, शिवम, निवासी गुडली, देलवाड़ा, कंकु बाई डांगी निवासी गुडली, देलवाड़ा, निर्मला मीणा निवासी रायता, नाई, उदयपुर, जया निवासी गामड़ा पाल, सलुम्बर, प्रकाश निवासी गुडली, देलवाड़ा राजसमंद के रूप में हुई है। 

पुलिस अब सभी गिरफ्तार किए  गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News