अपहरण कर लूट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद  

 | 
Accused of loot Savina

घटना में थाने का हिस्ट्री शीटर भी था शामिल 

उदयपुर 6 मार्च 2023।  जिले की सवीना थाना पुलिस ने  अपहरण ,लूट  व् डकैती  करने के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार  किये गए आरोपियों की पहचान शादाब शाह पिता शहजाद शाह निवासी सवीना, भगवतीलाल पिता वालचन्द निवासी झाडोल,परमजीत सिह उर्फ बाली पिता शम्भु सिह निवासी सवीना खेडा,गुलशन कुमार पिता कांतिलाल निवासी रोबिया थाना खेरवाडा व लोकेश उर्फ हरकत पिता मांगीलाल निवासी अम्बामाता घाटी,तितरडी के रूप में हुई है और पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई  कार भी जपत की है। 

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में से शादाब थाने का हिस्ट्रीशीटर हो हार्डकोर बदमाश है जिसके खिलाफ पूर्व में 14 प्रकरण मारपीट,लूट,डकैती के दर्ज है व अन्य अभियुक्तगणों के विरुद्ध भी कई प्रकरण गंभीर अपराधो में दर्ज हैं। 

घटनाक्रम :

4.मार्च 2023 को प्रार्थी मुकेश कुमार मीणा पिता नंगा जी मीणा निवासी श्यामपुरा, पादरडा, झाडोल ने सवीना थाने में  रिपोर्ट दर्ज  करवाई  थी की भगवती लाल  निवासी झाडोल ने उसे फोन करके मेलडी माता मंदिर के सामने बरकत कॉलोनी की तरफ जाने वाले रोड पर बुलाया, जहाँ पर वह  कार लेकर पहुॅचा तो वहाँ पर भगवती लाल व उसके साथ शादाब व अन्य लोग दो कार लेकर खडे थे।

 फिर दो लोग बलेनो कार से निकल के उसकी गाड़ी में आकर बैठ गए और उसकी गाड़ी की चाबी निकाल ली और उसके साथ मारपीट करने लगे। कुछ देर बाद आरोपी भगवतीलाल  वहां से भाग गया।

ये लोग वहां से उसे देबारी, प्रतापनगर की तरफ लेकर गए और उसकी  जेब से 35000 रूपये व उसके पर्स में रखे अन्य कागजात ले लिए, उसके बाद इन लोगों ने उसका फोन लिया और फोन पे से 35000 रूपये अपने खाते में डाल लिए। 

इसके बाद इन लोगो ने उस से एक लाख रुपये और मांगे जो उनके पास नही होने पर ये लोग उसे हिरणमगरी लेकर गए वहां एक दुकान से स्टांप लिया, जिस पर कार गिरवी नामा लिखा गया व हस्ताक्षर करवाए और कहा कि शाम को एक लाख रुपये लेकर आना । फिर इन्होने उसे पारस के पास छोड़ दिया और गाड़ी, रुपए व पर्स आदि लेकर चले गए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News