पत्नी का हत्यारा पति 24 घंटे में गिरफ्तार

पत्नी का हत्यारा पति 24 घंटे में गिरफ्तार  

पत्नी की हत्या को लूट की वारदात साबित करने का रचा षड्यंत्र
 
aaropi sundar laal
आरोपी का अन्य औरत के साथ था प्रेम प्रसंग

उदयपुर 10 जनवरी 2022। जिले के घासा पुलिस थाना पुलिस ने क्षेत्र में 8 जनवरी को हुई अणसी नामक महिला की हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुए आरोपी यानी मृतका के पति को महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। 

दरअसल, मृतका के भाई प्रकाश को पड़ौसी नरेंद्र ने हत्याकांड की सूचना दी जिसके बाद प्रकाश ने हत्या का शक अपने जीजा पर जताते हुए पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मृतका के भाई को शक था की उसकी बहन का असली कातिल उसका जीजा ही है। जिला अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देश में घासा पुलिस मय टीम ने आरोपी सुन्दर लाल पुत्र खिमाजी निवासी रैला जावड, घासा को डिटेन कर गिरफ्तार किया। 

आरोपी का अन्य औरत के साथ था प्रेम प्रसंग 

हत्या के एक रात पहले मृतका ने अपने भाई प्रकाश को बताया की उसके पति का किसी अन्य औरत के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस की वजह से उनका पति आये दिन लड़ाई झगड़ा करते है। इस बात से प्रकाश ने अपने जीजा से बात करते हए समझाया की अगर वो नहीं माने तो सारी बात उनके बड़े भाई को बता देगा। 10 दिन पूर्व भी प्रकाश ने अपने जीजा को लड़ाई झगड़ा न करने के लिए समझाया था लेकिन वह नहीं माना।   

शनिवार को जब प्रकाश ने जब अपनी बहन को फ़ोन किया तब फ़ोन कवरेज क्षेत्र से बाहर आ रहा था। प्रकाश को शक हुआ था की उसकी बहिन के साथ कुछ गलत न हुआ हो। इसी दरमियान शनिवार रात आरोपी ने अणसी देवी का गला घोंट कर हत्या कर दी।  

पुलिस को चकमा देने के लिए घटना को लूटपाट का मामला बनाने का रचा षड्यंत्र  

हत्या को अंजमान देने के बाद जब आरोपी को पुलिस का खौफ सताने लगा तब आरोपी ने इस वारदात को लूट पाट में तब्दील करने की कोशिश की । पुलिस पूछताछ में सारा वाक्या बयान करते हुए बताया की शनिवार की रात को झगड़े के बाद रात के करीब 1 बजे नींद में सो रही अणसी का रुमाल से गला घोंट दिया। लेकिन पुलिस के डर से अणसी के गले से मंगलसूत्र, और कान में पहनी झूमकिया खींच कर तोड़ दी जिससे पुलिस को यह प्रतीत हो की लूट की वजह से हत्या हुई है। यहीं नहीं कमरे में रखा सारा सामान भी इधर उधर फैला दिया और पेटी में रखे कपड़ो को मकान के पीछे ले गया और वारदात को लूट की घटना बताने का प्रयास किया और उसके बाद आरोपी ओड़न भाग गया। 

इस हत्या की गुथी को सुलझाने में फतेहनगर थानाधिकारी उदय सिंह और डबोक थानाधिकारी योगेंद्र और घासा थानाधिकारी फैलीराम का योगदान रहा। फिलहाल आरोपी सुंदरलाल की गिरफ्तारी कर मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है। 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal