डायन बताकर अपनी ही माँ का गला घोंट कर मार डाला

जिले के ओगणा थाना क्षेत्र की घटना

 | 
murder

उदयपुर 28 अप्रैल 2023 । जिले के ओगणा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को गांव में डायन बताकर उसी के बेटो के द्वारा गला घोट कर मारने का मामला सामने आया है। आज महिला के पति व भाई ने जिला एसपी विकास शर्मा को लिखित में शिकायत दी और जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

मृतक महिला के बुजुर्ग पति मांगीलाल निवासी पुलिस थाना ओगणा ने बताया कि 25 मार्च को उसकी पत्नी भंवरी भाई घर पर अकेली थी। सुबह 7:00 बजे वह घर से चला गया उसके बाद जब वापस 10:30 बजे आया तो उनकी पत्नी घर पर मृत अवस्था में मिली। भंवरी देवी के गले पर काफी गहरे निशान भी दिखाई दिए थे जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था की फांसी का फंदा लगाकर उनको मारा गया है।

मांगीलाल ने इसकी सूचना ओगणा थाने में दी और लिखित में रिपोर्ट अपने बेटे कालू रतनलाल व पुत्र वधू कमला पर अपनी पत्नी भंवरी बाई की हत्या का शक जताया। मांगीलाल ने यह भी बताया कि पूर्व में इन तीनों ने मिलकर उसकी पत्नी को डायन बताया था और उसके बाद में यह भी कहा था कि इस डायन की वजह से हमारी बकरियां मर रही है। 

हालांकि पुलिस द्वारा उक्त मामले की एफ आई आर दर्ज कर ली गई परंतु आज तक उस पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई। बुजुर्ग मांगीलाल ने इसकी लिखित शिकायत जयपुर एडीजी क्राइम तक कर दी है। यहां तक कि 1 महीने में कम से कम तीन बार जिला पुलिस अधीक्षक को लिखित में शिकायत भी कर चुका है परंतु अभी तक पूरे मामले को लेकर किसी भी प्रकार की कोई भी जांच नहीं की गई आज वापस मांगीलाल अपने साले के साथ में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर उक्त मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News