स्वरुप सागर टैक्सी स्टैंड पर चाकूबाजी, 1 घायल

आपसी विवाद में हुआ झगड़ा 
 
 | 
स्वरुप सागर टैक्सी स्टैंड पर चाकूबाजी, 1 घायल
10-15 पूर्व भी दुल्हेसिंह का किसी सोहेल नामक व्यक्ति से विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते सोहेल और उसके साथियो ने आज दोपहर को दूल्हे सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू दूल्हे सिंह की जांघो पर लगा। जिससे वह घायल हो गया। 

उदयपुर 13 मार्च 2020। शहर के स्वरूप सागर टैक्सी स्टैंड पर आज दोपहर में आपसी विवाद के चलते चाकूबाजी की घटना हो गई। जिसमे एक व्यक्ति घायल हो गया। 

घायल व्यक्ति का नाम दुल्हेसिंह बताया जा रहा है। दुल्हेसिंह स्वरूप सागर टैक्सी स्टैंड पर गन्ने के रस का ठेला लगाता है। मौके पर पहुंची हाथीपोल थाना पुलिस ने चाकूबाजी में घायल व्यक्ति दुल्हेसिंह को एमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहाँ उसका इलाज चल रहा है। 

बताया जाता है की 10-15 दिन पूर्व भी दुल्हेसिंह का किसी सोहेल नामक व्यक्ति से विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते सोहेल और उसके साथियो ने आज दोपहर को दूल्हे सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू दूल्हे सिंह की जांघो पर लगा। जिससे वह घायल हो गया। 

पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और हमलावर सोहेल और उसके साथियो की तलाश में जुटी हुई है।     

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News