मामूली कहासुनी में चाकू से हमला करने वाला गिरफ्तार

मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर से पकड़ में आया अभियुक्त 
 | 
शहर के सूरजपोल थाना पुलिस ने 6 दिसंबर को विशाल मेगा मार्ट के सामने वाली रोड पर दो मोटरसाइकिल के आमने सामने होने पर मामूली कहासुनी को लेकर चाकू से हमला करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया। 
 

उदयपुर, 10 दिसंबर 2019। शहर के सूरजपोल थाना पुलिस ने 6 दिसंबर को विशाल मेगा मार्ट के सामने वाली रोड पर दो मोटरसाइकिल के आमने सामने होने पर मामूली कहासुनी को लेकर चाकू से हमला करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया। 

दिनांक 6 दिसंबर 2019 को चिराग सिंह पुत्र किशनसिंह निवासी माछला मगरा सुबह लेक पैलेस होटल में काम करने जा रहा था की विशाल मेगा मार्ट के सामने रोड पर रॉंग साइड से आने वाली मोटरसाइकिल के आमने सामने होने पर मामूली कहासुनी होने पर एक युवक ने चिराग को चाकू से हमला कर दिया। चाकू से चिराग की पसलियों, जांघ और पीठ पर वार कर दिया। मौके पर मौजूद लोगो ने बीच बचाव किया तब तक हमलावर फरार हो गया। 

मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर से पकड़ में आया अभियुक्त 

सूरजपोल पुलिस थानाधिकारी रामसुमेर मीणा ने बताया की मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर RJ 27 SB 4353 के आधार पर घटना कारित करने मुल्ज़िम का पता लगाकर अभियुक्त के संभावित ठिकानो पर दबिश देकर मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त ताहिर अहमद पुत्र मुश्ताक़ अहमद निवासी दीवनशाह कॉलोनी पटेल सर्किल को गिरफ्तार किया गया। 

उक्त अभियुक्त से घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल बरामद की जानी है। अभियुक्त को न्यायालय से दो दिनों की पीसी रिमांड प्राप्त किया गया है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News