घर की महिलाओं के कपड़े पहनकर वारदात को देते थे अंजाम

कुराबड़ में मोहित ज्वेलर्स पर हुई चोरी का खुलासा 
 | 

उदयपुर 30 मार्च 2026। ज़िले के कुराबड़ थाना क्षेत्र में मोहित ज्वेलर्स पर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने ऐसा खुलासा किया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। यह पूरा मामला किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसा नजर आया, जहां आरोपी चोरी को अंजाम देने के लिए अनोखे तरीके अपनाते थे।

ज़िला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दूहन के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चित्तौड़गढ़ निवासी शिवलाल उर्फ शिवा कंजर, कालूलाल कंजर और महेंद्र कंजर को गिरफ्तार किया है। तीनों शातिर बदमाशों पर पहले से भी कई चोरी के मामले दर्ज हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रात के समय महिलाओं का भेष धारण कर वारदात करते थे। वे घर की महिलाओं के कपड़े पहनकर इतनी सफाई से चोरी करते थे कि आसपास के लोगों को जरा भी शक नहीं होता था ना ही वो वारदात के समय मोबाइल फ़ोन रखते थे,यही वजह रही कि लंबे समय तक पुलिस भी इन तक नहीं पहुंच पाई।

इस गैंग की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी अपने पास मोबाइल फोन नहीं रखते थे। एक-दूसरे से संपर्क करने के लिए वे पक्षियों की आवाज निकालकर इशारे करते थे। इस अनोखे तरीके के कारण उनकी लोकेशन और प्लानिंग का पता लगाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना रहा।

एसपी डॉ. अमृता दूहन ने बताया कि इस केस को सुलझाना काफी चुनौतीपूर्ण था, लेकिन लगातार निगरानी, तकनीकी इनपुट और टीमवर्क के दम पर आखिरकार आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 30 किलो 800 ग्राम चोरी का माल बरामद किया है।

#Udaipur #Rajasthan #Kurabad #UdaipurNews #RajasthanNews #BreakingNews #CrimeNews #IndiaNews #LocalNews #JewelleryTheft #RobberyCase #PoliceAction #CrimeStory #ShockingNews #RealStory #ViralNews #Investigation #PoliceSuccess #CrimeAlert #NewsUpdate #KanjarGang #Chittorgarh #RajasthanPolice #UdaipurCity #TrendingNews #WeirdCrime #DisguiseCrime #UniqueCrime #HindiNews #DailyNews

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal