ज़मीनी विवाद में बड़े भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी
उदयपुर 3 अप्रैल 2026। ज़िले के फलासिया थाना क्षेत्र के ढाला गांव में जमीनी विवाद को लेकर छोटे भाई ने अपने सगे बड़े भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार रात करीब 9:30 बजे की है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार बड़े भाई शांतीलाल (45) और छोटे भाई बंशीलाल (40) के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार रात दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। इस दौरान छोटे भाई ने घर से कुल्हाड़ी लाकर शांतीलाल के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही कोल्यारी चौकी प्रभारी कांतीलाल सालवी मौके पर पहुंचे और शव को फलासिया सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि वारदात के बाद मृतक के बेटे ने अपने पिता को उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल फलासिया थाना पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
#UdaipurNews #RajasthanCrime #Phalasiya #UdaipurCrime #LandDispute #BreakingNews #CrimeNews #RajasthanPolice #LocalNews #DhalaVillage #UdaipurUpdates #IndiaNews #Falasiya
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
