लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला ने दी जान

घटना के बाद लिव इन पार्टनर फरार

 | 
woman deadbody

उदयपुर 22 जून 2022 । जिले के नाई थाना क्षेत्र के अलसीगढ़ की रहने वली एक 21 वर्षीय महिला ने पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। दरअसल घटना 20 जून की है, जब अलसीगढ़ की रहने वाली कंकु देवी छोटी उंदरी के जंगल में गई जहां उसने जंगल के एक पेड़ से लटक कर अपनी जान दे दी। 

किसी ग्रामीण ने घटना की जानकारी महिला के घर वालों को दी, वहीं नाई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को एमबी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। लेकिन मुआवजे की मांग पर अड़े महिला के परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने से इनकार कर दिया और इसी के चलते 2 दिन बाद भी उसके शव का पोस्टमॉर्टम नही हों पाया हैं।

महिला के भाई मोतीलाल ने बताया को उसकी बहन कंकु पिछले 7-8 महीनों से किसी व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशन मे थी, घटना के बाद से ही उसका प्रेमी घर से फरार हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News