प्रेमिका की शादी से आहत होकर प्रेमी ने दी जान

एक तरफा प्रेम प्रसंग का मामला

 | 
unknown dead body found
सुखेर थाना में हुआ मामला दर्ज

उदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवक ने एक तरफ़ा प्रेम के चलते अपने आप को फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान संजय पुत्र देवीलाल मीणा निवासी पीपली ए परसाद हाल सुखेर के रूप में की गई है।  

संजय ऑनलाइन सेल का कमीशन बेसिस पर काम करता था और अपने साथी धर्मेंद्र, हसमुख व अन्य के साथ किराये से लिए मकान में रहता था। रविवार रात मृतक ने अपने मकान के पिलर पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।  

सुबह जब उसके साथी उठे तो संजय को फांसी पर लटका देख तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी थी। जिसके बाद सुखेर पुलिस मौके पर पहुंची। सुखेर थानाधिकारी मुकेश सोनी ने बताया की सुचना मिलने एएसआई औंकार सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे।  जिसके बाद शव को उतार कर मॉर्चरी में रखवाया गया। घटना की सुचना मृतक के परिवारजन को दी गयी। 

मृतक के पिता देवीलाल मीणा के अनुसार संजय एक लड़की से प्यार करता था और उससे शादी भी करना चाहता था लेकिन उस लड़की ने ने किसी अन्य लड़के से शादी कर ली। जिसके चलते संजय तनाव में रहने लगा।   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News