अवैध नशीली दवाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
उदयपुर 11 मई 2026। जिले के खेरवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध नशीली दवाइयों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 60 एएस-एसपीए-प्रो (ट्रामाडोल) कैप्सूल जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई बंजरिया ओवरब्रिज के पास की गई, जहां मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल एवं वृत्ताधिकारी राजीव राहड़ के सुपरविजन में थानाधिकारी करणाराम जाट के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस ने मौके से ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद कर परिवहन में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को भी जब्त किया। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार बीते आठ माह में ट्रामाडोल कैप्सूल के खिलाफ यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेश पुत्र कालू निवासी भुवाली धकनियां फला थाना बिछीवाड़ा जिला डूंगरपुर तथा सुरेश पुत्र हजारीलाल निवासी भुवाली धकनियां फला थाना बिछीवाड़ा जिला डूंगरपुर के रूप में हुई है।
#Kherwara #UdaipurNews #DrugRaid #Tramadol #NDPSAct #RajasthanPolice #CrimeNews #Dungarpur #PoliceAction #UdaipurTimes
