हिरणमगरी थाना इलाके में मिले नर मुंड की नहीं हुई शिनाख्त

वैकुंठ धाम सेवा संस्थान ने अशोक नगर स्थित मोक्षधाम पर किया अंतिम क्रिया कर्म

 | 
crime

उदयपुर 27 मई 2023 । शहर के हिरण मगरी थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व जैन मंदिर के पास नरमुंड मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद हिरणमगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नरमुंड को मौके से उठा एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया।  

साथ ही मामला दर्ज कर मामले की जांच की गई वहीं दूसरी ओर मेडिकल टीम ने नरमुंड से डीएनए लेकर जांच की लेकिन कोई भी सफलता हाथ नहीं लगी ऐसे में शनिवार को हिरण मंगरी थाना पुलिस ने मामले की कार्रवाई करते हुए नरमुंड को वैकुंठ धाम सेवा संस्थान को सौंपा। जिसके बाद वैकुंठ धाम सेवा संस्थान ने अशोक नगर स्थित मोक्ष धाम पर हिंदू रीति रिवाज से अंतिम क्रिया कर्म किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News