होड़ा पहाड़ी पर मिला नर कंकाल

मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम 

 | 
unknown body found samtanagar bedla udaipur bihari labour

उदयपुर 26 जनवरी 2022 । जिले में एकलिंग पूरा इलाके में स्थित जन-आबादी वाले क्षेत्र से एक किलोमीटर दूर पहाड़ी इलाके में नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी।  

दरअसल, सुबह 10 बजे करीबन पहाड़ी पर पशु चराने गए लोगो ने जब नर कंकाल देखा तो खबरा गए। यह पहाड़ी 1 किलोमीटर ऊँची होने के कारण अमूमन तौर पर वहां लोग पशु चराने कम ही जाते है। सुचना के मिलने पर एएसपी अनंत कुमार समेत आला पुलिस अधिकारियों के साथ एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए।  

वही, डीएसपी जनरैल सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे ग्रामीणों ने कंकाल होने सूचना दी। इस पुलिस टीम करीब 1 किलोमीटर ऊंची होड़ा पहाड़ी पर चढ़कर मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि आमतौर पर इस पहाड़ी बकरियां चराने के लिए भी लोग कम ही आते हैं। पुलिस ने कंकाल को जमाकर उसे मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने बताया कि नर कंकाल की जांच के बाद पता लगा पाएगा कि यह कितने दिन पुराना है। 

आपको बता दें कंकाल के निकट किसी व्यक्ति के जुते भी मिले है। हालाँकि पुलिस की एक टीम कुछ महीनों से लापता हुए व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News