उदयपुर 11 फरवरी 2021। कल शहर के सुखेर थाना क्षेत्र के बेदला सुखदेवी माता रोड पर निर्माणाधीन गेट के पास बेदला के पूर्व सरपंच और वर्तमान सरपंच के पति नरेश प्रजापत पर दोपहर 1 बजे कार सवार दो युवको ने फायरिंग कर दी थी। जिनमे नरेश प्रजापत के कंधे पर गोली लगने पर वह घायल हो गए थे।
फायरिंग के मामले में सुखेर थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए फायरिंग के आरोपी गोपाल प्रजापत निवासी डांगियो का गुडा तथा कमलेश प्रजापत निवासी बेदला तेलीवाड़ा को गिरफ्तार किया गया है। गोपाल प्रजापत और कमलेश प्रजापत आपस में मामा भांजा है।
बताया जाता है की नरेश प्रजापत और उसके परिवार का सुरेश प्रजापत (कमलेश प्रजापत के भाई) के बीच पुरानी खानदानी एवं राजनैतिक रंजिश के चलते फायरिंग की घटना सामने आई है। दोनों ही भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए है और एवं इनके मध्य राजनैतिक वर्चस्व को लेकर आपसी रंजिश है। पूर्व में भी दोनों परिवार कई बार आमने सामने हो चुके है।
UdaipurTimes की ख़बरों से जुड़ने के लिए हमारे GOOGLE NEWS | WHATSAPP | SIGNAL | TELEGRAM चैनल्स को सब्सक्राइब करें और Facebook, Twitter और Instagram पर भी फॉलो करें ।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal