महिला से मारपीट कर सोने के टॉप्स लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार
पुलिस को उससे अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना है
Udaipur Times News, Crime News, उदयपुर 30 अक्टूबर 2026 - कानोड़ थाना पुलिस ने महिला से मारपीट कर उसके कानों से सोने के टॉप्स लूटने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने डीएसपी श्रवण दास संत के सुपरविजन में अचलाना गांव के जंगल में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पुलिस को उससे अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना है।
थानाधिकारी भंवरलाल ने बताया कि आरोपी भंवरलाल मोगिया (28) पुत्र केशुलाल निवासी केसरपुरा को बापर्दा गिरफ्तार किया गया है। घटना 27 अक्टूबर 2026 की है।
महिला शाम के समय भैंस चराकर अकेली घर लौट रही थी। इसी दौरान अचलाना गांव के पास आरोपी ने उसे अकेला देखकर धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। Udaipur News
महिला के चिल्लाने पर आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और कानों में पहने सोने के टॉप्स जबरन खींचकर फरार हो गया। Crime News
महिला को घायल अवस्था में देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।