दुकान में घुसकर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के कब्ज़े चाकू और वारदात मे प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त

 | 
arrest

उदयपुर 16 नवंबर 2024। शहर की सवीना थाना पुलिस ने दुकान में घुसकर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके कब्जे से चाकू और वारदात मे प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त की गई है। 

थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया कि प्रार्थी मोहित डांगी ने रिपोर्ट दी थी कि वह अपने घर से दुकान की ओर जा रहा था तभी रास्ते में गाड़ी पर मोबाइल देखते हुए उस्मान गनी आ रहा था। एक्सीडेंट से बचने के लिए प्रार्थी ने अचानक ब्रेक लगाया और गनी से कहा कि भैया गाड़ी देखकर चलाओ। उसके बाद प्रार्थी अपनी दुकान की ओर निकल गया। 

कुछ देर मे उस्मान गनी उसकी दुकान पर पहुंच गया और मोहित पर चाकुओं से वार कर दिए। उसकी दुकान में काम करने वाले सलमान और भंवरी बाई ने बीच बचाव कर दोनों को छुड़ाया। 

थानाधिकारी ने बताया कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए आरोपी उस्मान गनी को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से चाकू और स्कूटी भी बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी सविना थाने में मामले दर्ज हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News