चित्तोडगढ़ मे सोशल मीडिया पर देशी कट्टानुमा हथियार के साथ पोस्ट वायरल करने वाला युवक शांति भंग में गिरफ्तार

डीएसटी एवं सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

 | 
crime

 

 

Udaipur Times News, Crime News, Chittorgarh News, चित्तौड़गढ़, 10 अगस्त 2026। जिला पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर आमजन में भय एवं दहशत का माहौल पैदा करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में डीएसटी एवं सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर देशी कट्टानुमा हथियार के साथ पोस्ट वायरल कर लोगों में भय व्याप्त करने वाले युवक को चिन्हित कर शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। Crime News

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच कुछ असामाजिक तत्व अपनी झूठी शान और लोगों में भय व्याप्त कर अपना रूतबा जमाने के लिए हथियारों अथवा हथियार जैसे दिखने वाले उपकरणों के साथ फोटो वीडियो पोस्ट कर आमजन मे भय पैदा करते है। Social Media 

सोशल मीडिया का गलत उपयोग कर किसी भी प्रकार के हथियारों का प्रदर्शन या भ्रामक सामग्री गुंडागर्दी प्रदर्शित करने अथवा अपराध का महिमामंडन करने वालो के विरुध कानूनी कार्यवाही एवं उक्त आपराधिक तत्वों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा के निर्देशन व पुलिस उप अधीक्षक बृजेश सिंह के निर्देशन मे थानाधिकारी प्रेमसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया जाकर तकनीकी विश्लेषण एवं निगरानी के आधार पर सोशल मीडिया अकाउंट संचालक की पहचान सुनिश्चित की जाकर देवीदास पिता बंशीदास उम्र 32 साल निवासी धाकड मोहल्ला पुलिस थाना सदर चित्तौडगढ जिला चित्तौडगढ द्वारा सोशल मीडिया पर देशी कट्टानुमा हथियार के साथ पोस्ट वायरल कर लोगों में भय व्याप्त करने पर शाति भंग में गिरफ्तार किया गया है। Police Action 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News