CA सर्किल पर दिनदहाड़े फायरिंग के आरोपी गिरफ्तार

सवीना थाना पुलिस की कार्यवाही

 | 
arrest firing accused

उदयपुर 29 जनवरी 2024। सीए सर्किल पर दिनदहाड़े फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को सवीना थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल 21 जनवरी को प्रार्थी फिरोज अहमद सवीना थाने में मामला दर्ज कराया की सीए सर्कल के पास स्थित चाय की दुकान पर बैठकर चाय पी रहा था इस दौरान पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने फायरिंग कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस दीक्षा के भवन भूषण यादव के निर्देशन में सवीना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोहम्मद साजिद उर्फ टोनी पिता मोहम्मद शब्बीर निवासी पलटन मोहल्ला सराड़ा और आशिफ खान बक्श उर्फ बिल्लू कटोरा पिता वाहिद बक्श निवासी रज़ा नगर किशनपोल को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है ।

सवीना थानाधिकारी फूलचंद ट्रेलर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News