सोशल मीडिया पर आपराधिक गैंग को फॉलो करने वाला आरोपी गिरफ्तार
पुलिस का अभियान रहेगा जारी , अपराधियों के सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करना पड़ेगा भारी
Udaipur Times News, Crime News, उदयपुर 29 सितंबर 2026 - जिले की झाड़ोल थाना पुलिस ने मंगलवार को एक व्यक्ति को सोशल मिडिया पर आपराधिक गेंग को फॉलो करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
झाड़ोल थानाधिकारी बुद्धाराम बिश्नोई द्वारा सोशल मिडिया पर सक्रीय आपराधिक गेंग को फॉलो करने और उनके दौरा डाली गई पोस्ट को लाइक व् शेयर करने वाले युवाओं पर विशेष नजर रखी जा रही है,और जिले में इसको लेकर पुलिस द्वारा विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत झाड़ोल पुलिस को सुचना मिली थी की खरडीया झाड़ोल निवासी 29 वर्षीय प्रकाश सोशल मिडिया पर सक्रीय आपराधिक गेंग को फॉलो करता है और उनके द्वारा शेयर की गई पोस्ट को लाइक भी करता है। इस पर को डिटेन किया गया। पूछताछ के
बाद आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई जारी है। Crime News
एसपी उदयपुर डॉ अमृता दुहन का कहना है की अकसर सोशल मिडिया पर आपराधिक प्रवर्ति के लोगों और गेंग के सदस्यों द्वारा यवक आकर्षित होते है और उनके जैसे बनने का सोचने लगते है , जिस से युवा पीढ़ी पर मासिक प्रभाव बनता है और वो अपराध की दुनिये के तरफ आकर्षित होते है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा ये अभियान चलाया जा रहा है जो आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। Udaipur News