हरियाणा में लेडी क्लर्क की हत्या करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार, पड़ोसी ने सुपारी देकर मरवाया
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज रविवार देर शाम को करीब साढ़े 8 बजे हरियाणा के करनाल में लेडी क्लर्क डिंपल अरोड़ा के मर्डर के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी के कमर से नीचे दो गोली लगी हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के बाद SP नरेंद्र बिजारणिया के साथ पुलिस की अन्य टीमें इंद्री रोड पर मुठभेड़ वाली जगह पर पहुंचीं।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान कुरुक्षेत्र में लाडवा के सलीमपुर के रहने वाले विकास उर्फ संजू के रूप में हुई है। विकास का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड है। कुरुक्षेत्र में मर्डर एक मामले में 20 साल की सजा हुई थी। जमानत पर आकर वह फरार हो गया था। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, दावा किया जा रहा है कि डिंपल का पड़ोसी के साथ पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उस पड़ोसी ने विकास को सुपारी देकर डिंपल की हत्या करा दी। एक विवाद कनाडा में रह रही डिंपल की बेटी दीया से जुड़ा हुआ भी बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, 15 मई की दोपहर को सेक्टर-9 में डिंपल अरोड़ा की घर के बाहर सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। हमलावर बाइक पर आया था। डिंपल अरोड़ा बिजली निगम में क्लर्क के साथ कर्मचारी यूनियन की प्रधान भी थीं। Haryana News
DSP बोले-
जानकारी के मुताबिक, DSP राजीव कुमार ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक पिस्टल, गोलियां और एक बाइक बरामद की गई है। जब DSP से पड़ोसी से रंजिश और बेटी से जुड़े विवाद को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। मामले की जांच की जा रही है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शातिर अपराधी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने हत्या किसके कहने पर की। जो भी सामने आएगा, उसे मीडिया के सामने लाया जाएगा।
