मैट्रिमोनियल ऐप पर फर्जी आईडी बनाकर महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाने वाला शातिर ठग गिरफ्तार

 | 
Collector Alok Ranjan orders strict action against illegal parking and directs dust control work on Chanderiya Road, Chittorgarh.

 

Udaipur Times, Crime News:  चित्तौड़गढ़ की सदर थाना पुलिस ने मैट्रिमोनियल ऐप पर अलग-अलग नामों से फर्जी आईडी बनाकर महिलाओं से शादी का झूठा वादा कर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने स्वयं को कुंवारा और बड़े होटल-कैफे का संचालक बताकर करीब 200 महिलाओं से संपर्क कर उन्हें अपने प्रेमजाल में फंसाने का प्रयास किया।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 10 नवंबर 2026 को एक प्रार्थीया ने सदर चित्तौड़गढ़ थाने पर इस आशय की रिपोर्ट पेश की गई कि एक व्यक्ति के द्वारा जीवनसाथी, मुस्लीम शादी मेट्रोमोनियल एप पर अलग अलग नाम से आईडी बना कर महिलाओ के साथ शादी के नाम पर धोखाधडी करता है। जिसने मेरे साथ शादी का झुठा वादा कर मेरे से करीब 70 हजार रूपये ऐठ लिये है।

प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा के निर्देशन में पुलिस उप अधीक्षक बृजेश सिंह के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी प्रेमसिंह पु.नि. के द्वारा एक टीम गठित कर आरोपी सद्वाम उर्फ शानु उर्फ शान पिता इकबाल हुसैन निवासी भगवानपुरा त्रिपुर्ती नगर नीमच एम.पी. हाल इंदारा कॉलानी भीमगंज मण्डी कोटा की तलाश कराई गई जिसको डिटेन कर गिरफतार किया गया।

प्रकरण में अभियुक्त से अब तक के अनुसंधान से पाया गया कि अभियुक्त द्वारा जीवनसाथी, मुस्लीम शादी मेट्रोमोनियल एप पर अलग अलग नाम से आईडी बना कर जिसमें स्वंय को कुंवारा बता कर खुद को बडे होटल व कैफे का संचालक बता कर रसुखदार व नौकरी पैशा महिलाओ को बहला फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसा कर उनसे रूपये एठता है।

अभियुक्त के पास मिले मौबाईल में जीवनसाथी, मुस्लीम शादी मेट्रोमोनियल एप एवं वाट्सअप पर करीब 200 से अधिक महिलाओ से चैट कर फसाने का प्रयास कर चुका है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

पुलिस टीम -एसआई लादु लाल, कांस्टेबल,बलवीर सिंह,मुकेश कुमार।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News