सोशल मीडिया पर तलवार लहराकर वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

उदयपुर के खेरवाड़ा थाना पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से तलवार बरामद; आमजन में दहशत फैलाने पर सख्ती जारी

 | 

उदयपुर 28 अप्रैल 2026 - पुलिस थाना खेरवाड़ा ने सोशल मीडिया पर तलवार लहराते हुए फोटो अपलोड कर उसे वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तलवार भी बरामद की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डालकर आमजन में दहशत फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा श्रीमती अंजना सुखवाल एवं डिप्टी एसपी राजीव राहर के सुपरविजन में कार्रवाई की गई।

थानाधिकारी करणाराम जाट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी सहयोग से सोशल मीडिया पर तलवार लहराते हुए फोटो अपलोड कर वायरल करने वाले युवक की पहचान की। इसके बाद आरोपी राजपाल पुत्र रविप्रकाश, उम्र 20 वर्ष, निवासी बंजारिया, थाना खेरवाड़ा, जिला उदयपुर को तलवार सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

#UdaipurNews #Kherwara #RajasthanPolice #CrimeNews #ViralVideo #SocialMediaCrime #UdaipurPolice #LawAndOrder #BreakingNews #RajasthanNews #PoliceAction #IndiaNews #LocalNewsUdaipur #CrimeAlert #TrendingNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News