महंत अच्युतानंद महाराज पर पथराव करने वाला बदमाश गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में अनुसन्धान करते हुए कंडोला निवासी अशोक पुत्र देवराम परमार को गिरफ्तार किया है

 | 
arrest

डूंगरपुर 27 नवंबर 2023। ज़िले की सरोदा थाना पुलिस ने नेवडी पुल के पास महंत अच्युतानंद महाराज की कार पर पथराव मामले का आज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी पर पूर्व में चोरी, लूट, दुष्कर्म व हत्या के प्रयास के मामले में दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

सागवाडा पुलिस उपाधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया की 25 नवम्बर की रात को महंत अच्युतानंद महाराज सरोदा में अपने माता-पिता से मिलने के बाद अपनी पत्नी व बच्चो के साथ कार में सवार होकर साबला लौट रहे थे। इस दौरान सरोदा-साबला मार्ग पर नेवडी पुल के पास अज्ञात बदमाश ने उनकी गाडी पर पथराव किया था। पथराव में महंत अच्युतानंद महाराज घायल हो गए थे।

जिसके बाद लोगो में आक्रोश व्याप्त था। इधर, पुलिस ने मामले में अनुसन्धान करते हुए कंडोला निवासी अशोक पुत्र देवराम परमार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने शराब के नशे में कार पर पथराव की घटना को करना कबूल किया है वही इसके साथ ही एक अन्य कार पर भी पथराव की घटना को कबूल किया है।

पुलिस उपाधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया की गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी, लूट, दुष्कर्म व हत्या के प्रयास के मामले में दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
 

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News