भाई को गोली मारकर हत्या करने वाला गिरफ्तार

मांडवा थाना पुलिस की कार्रवाई

 | 
Mandwa Police station

उदयपुर 25 मई 2024। ज़िले की मांडवा थाना पुलिस ने भाई की गोली की मारकर हत्या करने वाले बड़े भाई को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने आरोपी हदिया उर्फ हदा उर्फ अदा पिता हुरता को आसपास पहाड़ी जंगल से गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी प्रवीणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि 20 मई 2024 को रात में सूचना मिली थी कि सुलाव में दो भाईयों के आपसी झगड़े में एक भाई ने दूसरे भाई को गोली मार दी थी।

पुलिस मौके पर पहुंची तो लाला पिता हुरता के खेत पर एक व्यक्ति का शव चारपाई पर पड़ा मिला। मृत व्यक्ति के बायं कान के पास चोट का निशान था जिससे खून निकल रहा था। मृतक लाला की पत्नी झुमली ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

एएसपी ग्रामीण गोपालस्वरूप मेवाड़ा और डिप्टी राजेन्द्र सिंह के सुपरविजन में आरोपी की तलाश शुरू की गई। जिसके बाद पुलिस ने सुलाव व हर गांव के पहाड़ी जंगल में डेरा डाला और आरोपी को घेरकर पकड़ा। पुलिस मामले में आगे पूछताछ में जुटी है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News