बस चालक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

अंबामाता थाना पुलिस की कार्यवाही

 | 
arresr

उदयपुर। शहर के अम्बामाता थाना पुलिस ने बस चालक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी अम्बामाता डॉ.हनुमंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि बस चालक नरेंद्र सुथार निवासी झाडोल ने अंबामाता थाने पर मामला दर्ज कराया था कि दूधिया गणेश जी मंदिर के पीछे भगोरा वाली गली से बस लेकर गुजर रहा था तभी वहां पर एक व्यक्ति जिसका नाम हेमेंद्र उर्फ गुल्लू था वह मोटरसाइकिल लेकर खड़ा था, जब बस ड्राइवर ने उसे मोटरसाइकिल साइड में हटाने के लिए कहा तो वह आक्रोशित हो गया और ड्राइवर सीट के पास लगी फाटक को खोलकर वहां सीधा अंदर गया और उसने चाकू से बस चालक नरेंद्र सुथार पर चाकू से हमला कर दिया।

आरोपी ने पीड़ित बस चालक के पेट में चाकू मारा और दूसरा बार उसके चेहरे पर किया लेकिन इस बार उसे पीड़ित ने अपने हाथ को बीच में लाकर अपनी जान बचाई।  इतने में आरोपी मुकेश से फरार हो गया। जिसके बाद बस के मालिक गजेंद्र शर्मा ने घायल अवस्था में पीड़ित ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया।  

पुलिस को इस घटना की जानकारी दी जिस पर अम्बामाता थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News