उदयपुर में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार
उदयपुर 18 अप्रैल 2026 - ज़िले के बाघपुरा थाना क्षेत्र में बाइक पर बैठकर तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तलवार और पावर बाइक जब्त की गई है।
डिप्टी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल एवं डिप्टी एसपी झाड़ोल विवेक सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी श्री वेलाराम के नेतृत्व में टीम को सूचना मिली कि माकडादेव रोड पर एक युवक बजाज पल्सर एनएस 200 बाइक पर तलवार लहराते हुए लोगों को डरा रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मोतीलाल पुत्र भेरा, उम्र 25 वर्ष, निवासी माकडादेव थाना बाघपुरा बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से तलवार और बाइक जब्त कर ली है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
#UdaipurNews #RajasthanPolice #Baghpura #UdaipurCrime #RajasthanNews #PoliceAction #ArmsAct #CrimeNewsIndia #UdaipurUpdates #MakdadevRoad #BreakingNewsUdaipur #LocalNewsRajasthan #IndiaCrime #LawAndOrder #PoliceCrackdown
