उदयपुर में मृत पैंथर के नाखून काटने वाला 12 घंटे में गिरफ्तार
Udaipur Times, Crime News: 13 जुलाई 2026। ज़िले के नयागांव उपखंड क्षेत्र में मृत पैंथर के नाखून काटने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर कोर्ट मे पेश किया गया जिसे कोर्ट ने रिमांड पर भेज दिया। घटना की सूचना मिलने के 12 घंटे के भीतर वन विभाग की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पैंथर के नौ नाखून एवं उन्हे काटने मे प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद करने में सफलता हासिल की। Crime News
उप वन संरक्षक मुकेश सैनी ने बताया कि शुक्रवार को चटोल गांव में एक स्थान पर पैंथर का शव मिलने की सूचना मिली। वन विभाग की टीम ने पशुचिकित्सालय खैरवाडा में मेडिकल टीम से मृत पेन्थर का पोस्टमार्टम करवाया। पैंथर के शव के नाखून कटे हुए थे। Crime News
विभाग की टीम ने पुलिस, राजस्व, मेडिकल टीम के समक्ष पेन्थर का दाह संस्कार कर दिया। मृत पेन्थर के नाखुन नहीं पाये जाने के कारण वन्यजीव के अंगो की तस्करी की आशंका को देखते हुए सहायक वन संरक्षक सुरेखा चौधरी के नेतृत्व में टीम ने सन्देह के आधार पर चटोल गांव में दबिश देकर अर्जुनलाल पिता वेला सिंह गरासिया के मकान से मृत पेन्थर के नौ नाखून बरामद किये। Crime News
पूछताछ में आरोपी ने कुल्हाड़ी से नाखून काटना कबूल किया। उसके कब्जे से नाखून काटने में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओ का उल्लंघन के आरोप में अर्जुनलाल को गिरफ्तार किया गया। उसके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया जिस पर आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा गया। टीम में क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहम्मद फ़ैयाज़ रब्बानी, पन्नालाल, सोहनलाल प्रजापत, सहायक वनपाल, बहादुर लाल मीणा, वनरक्षक रूपलाल, लाल सिंह शामिल थे। Crime News
वन विभाग अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वन्यजीव सम्बन्धी कोई भी घटना कारित होती है या कोई भी वन्यजीव घायल अवस्था या मृत दिखे तो अपने नजदीकी वन चैकी, नाका, रेंज में घटना की जानकारी दें।
