फर्जी यूपीएससी एडमिट कार्ड मामले में गिरफ्तार युवक को कोर्ट से मिली जमानत, जांच जारी

आरोपी युवक यूपीएससी-2024 में चयन से महज तीन अंक से चूक गया था

 | 
Police arrest youth in Udaipur for attempting UPSC exam with fake admit card while recovering opium during search

उदयपुर 27 मई 2026 - शहर में यूपीएससी प्री परीक्षा के दौरान एक युवक को फर्जी एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के मामले में गिरफ्तार किया गया।जिसे बुधवार को कोर्ट ने जमानत दे दी ।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी युवक यूपीएससी-2024 में चयन से महज तीन अंक से चूक गया था। इसके बाद उसने अपने पिता से झूठ बोलते हुए इस बार परीक्षा के लिए आवेदन ही नहीं किया, लेकिन उन्हें विश्वास दिलाया कि वह तैयारी कर रहा है।

जानकारी के अनुसार यूपीएससी प्री परीक्षा 24 मई को आयोजित हुई थी। उदयपुर के राजकीय फतह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने परीक्षा केंद्र पर चित्तौड़गढ़ निवासी विजेश जाट परीक्षा देने पहुंचा था। जांच के दौरान उसका एडमिट कार्ड फर्जी पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में युवक ने बताया कि उसके पिता को उम्मीद थी कि वह IAS बनेगा। इसी दबाव के चलते उसने परीक्षा के लिए आवेदन नहीं भरने के बावजूद फर्जी एडमिट कार्ड तैयार कर परीक्षा केंद्र पहुंचने की कोशिश की। उसने उसके पास  मिली अफीम के बारे में पुलिस को बताया की उदयपुर आते समय किसी बाबा से ली थी।  

पुलिस ने आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

#Udaipur #Rajasthan #UPSC #UPSCPrelims #IAS #UdaipurNews #RajasthanNews #Chittorgarh #ExamFraud #UPSCExam #CivilServices #BreakingNews #UdaipurUpdates #RajasthanPolice #LocalNews #UdaipurCity #RajasthanCurrentAffairs

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News