एमडीएमए के साथ युवक गिरफ्तार

2.23 ग्राम एमडीएमए बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
 | 
Hiranmagri Police in Udaipur have successfully arrested Mohammad Adnan Chhipa for possession of 2.23 grams of MDMA

उदयपुर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हिरणमगरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2.23 ग्राम एमडीएमए जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा और पुलिस उप अधीक्षक छगन पुरोहित के सुपरविजन में थानाधिकारी भरत योगी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपी मोहम्मद अदनान छीपा निवासी छीपा मोहल्ला, आयड, भूपालपुरा को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से पीसी रिमांड प्राप्त हुआ। जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News