स्वराजनगर में युवक पर हुआ जान लेवा हमला
धारदार हथियार से कान भी काटा
| Aug 2, 2025, 21:33 IST
उदयपुर 2 अगस्त 2025 - शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र की स्वराज नगर कच्ची बस्ती में शुक्रवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब पुरानी रंजिश को लेकर कुछ युवकों ने मिलकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले हुई मामूली कहासुनी का बदला लेने के लिए कामिल, शुभम, साहिल और उनके साथियों ने सुनील नामक युवक पर हमला कर दिया।
मारपीट के दौरान आरोपियों ने सुनील को बुरी तरह पीटा और धारदार हथियार से उसका कान तक काट डाला। घायल अवस्था में सुनील किसी तरह अपनी जान बचाकर थाने पहुंचा और सूरजपोल पुलिस को आपबीती सुनाई।
पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस आरोपियों से पूछताछ करते हुए मामले का अनुसंधान कर रही है।
