उदयपुर कलेक्ट्री में हथियारनुमा वस्तु लेकर घुसा व्यक्ति

पुलिस ने दबोचा

 | 
udaipur

उदयपुर 7 अप्रैल 2025। उदयपुर ज़िला कलेक्ट्री में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति पिस्टल जैसी वस्तु लेकर मुख्य द्वार पर पहुंचा। सतर्क पुलिस कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे वहीं रोक लिया और हिरासत में ले लिया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, वह व्यक्ति कलेक्ट्री परिसर में प्रवेश करना चाहता था, लेकिन उसके हाथ में संदिग्ध वस्तु देखकर तैनात जवानों ने उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान पता चला कि उसके पास पिस्टल जैसी कोई वस्तु थी, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह असली हथियार था या नकली।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह व्यक्ति मौजूदा भजन लाल सरकार को कोसता हुआ नजर आया, लेकिन उसने ऐसा क्यों किया, इसके पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News