बेकरिया में विषाक्त वस्तु के सेवन से व्यक्ति की मौत

पुलिस कारणों की जांच कर रही है

 | 
bekariya

उदयपुर 4 दिसंबर 2023। ज़िले के बेकरिया थाना इलाके के बेकरिया गांव मे एक युवक ने विषाक्त वस्तु का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई। 

मामला रविवाऱ दोपहर का है ज़ब मृतक धन्ना राम गारासिया कि पत्नी बच्चों के साथ बाहर गई हुई थी इतने मे धन्ना ने अपने कमरे मे विषाक्त वस्तु का सेवन कर लिया।  सेवन के बाद धन्ना कि तबियत बिगड़ी तो आसपड़ोस के लोगो के परिजनों को सुचना दी।  

परिजन उसे बेकरिया चिकित्सालय ले गए जँहा से उसे एम बी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया जंहा उसने आज इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस मामला दर्ज कर के कारणों कि जांच मे जुट गई है। बताया जा रहा है कि धन्ना शराब पीने का आदि था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News