Udaipur Times, Udaipur News: उदयपुर जिले के नाई थाना क्षेत्र मे 40 वर्षीय नारायण पिता नाना कटारा निवासी रामबास कुम्हारिया खेड़ा कल दिन मे करीब 4:00 बजे मवेशी भैंस चराने गया था, नारायण तालाब में उतर गया ओर पानी में डूब गया।
शाम 5:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना के आधार पर मिली कि एक व्यक्ति जिसका नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीपेंद्र सिंह राठौड़ एवं राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर सहायक प्रशासनिक अधिकारी धनेंद्र कश्यप के दिशा निर्देशन में रेस्क्यू टीम का गठन कर मौके पर रवाना किया गया।
टीम ने मौके पर पहुंची और करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत कर शव को ढूंढ निकाल पुलिस थाना नाई को सुपुर्द किया।
टीम में वरिष्ठ सहायक गोविंद जग्रवाल, सहायक कर्मचारी विकास मेघवाल, गोताखोर विजय नकवाल, विपुल चौधरी, भवानी शंकर वाल्मीकि, नरेश चौधरी एवं बोट ऑपरेटर कैलाश मेनारिया, वाहन चालक प्रकाश राठौड़ आदि मौजूद रहे ।