बेड़वास में युवक ने बीती देर रात अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी

पुलिस ने शव को रखवाया एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में

 | 

उदयपुर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र बेडवास इलाके में बीती रात कृष्ण पाल सिंह पिता माधव सिंह राजपूत ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रताप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक कृष्ण पाल सिंह के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया । 

मृतक युवक के परिजनों की ओर से लिखित रिपोर्ट देने पर प्रताप नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाई शुरू की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात कृष्ण पाल सिंह पिता माधव सिंह राजपूत निवासी खेमपुरा हाल निवासी बेडवास ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 

जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया साथ ही मृतक के परिजनों की ओर से लिखित रिपोर्ट देने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News