सेक्टर 14 में एक युवक ने समाप्त की अपनी जीवनलीला
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा
उदयपुर 21 दिसंबर 2022 । शहर के सेक्टर 14 की द्वारकापुरी कॉलोनी में एक युवक ने फांसी के फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर दिया। परिजनों इस घटना की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाकर शव को एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया।
संजय कुमार जैन नाम के युवक ने अपनी जीवन लीला को क्यों समाप्त किया। अभी तक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने संजय के परिजनों के मोर्चरी पहुंचने के बाद उनकी और से दी गई लिखित रिपोर्ट पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
हांलाकि पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं पर जांच में जुटी हुई है ताकि यह पता चल सकें कि संजय ने यह कदम क्यों उठाया था।