युवक ने होटल की तीसरी मंज़िल से छलांग लगाकर दी जान
फ़िलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया
| Updated: Sep 24, 2025, 16:47 IST
उदयपुर 24 सितंबर 2025: मयंक चड्डा नामक युवक ने उदयपुर में स्थित होटल धीरगढ़ की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया।
जानकारी के अनुसार मयंक 18 सितंबर से अपने घर से लापता थे और उनके घर वाले इनकी तलाश में थे। उनकी तलाश करने के बाद उनके परिजनों ने अम्बामाता थाने में गुमशुदगी भी दर्ज करवाई थीं।
कई दिनों से लापता मयंक मंगलवार रात को होटल पहुंचे और उसकी तीसरी मंजिल पर जाकर उन्होंने छलांग लगा दी। घायल अवस्था में लोगों ने उन्हें हॉस्पीटल पहुँचाया जहां डॉक्टर्स से इन्हे मृत घोषित कर दिया और उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चेरी में रखवा दिया गया है।
फिलहाल उनके द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे का करण स्पष्ट नही हो पाया है।
