नाई थाना क्षेत्र में जंगल में फांसी पर लटका मिला युवक का शव

सराडा के बाणा गांव का निवासी बताया जा रहा है युवक

 | 
unknown dead body found

उदयपुर 14 अप्रैल 2023 । ज़िले के नाई थाना क्षेत्र के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना पर मौके पर नाई थाना पुलिस पहुंच गई और शव को उतरकर महाराणा भूपाल चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है।

जानकारी के अनुसार युवक का नाम मोगा राम पटेल बताया जा रहा है साथ ही युवक ऋषभदेव में डेयरी व किराना का व्यापार करता था । युवक दो-तीन दिन से लापता था। इसकी वजह से यह कयास लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या हुई है या युवक ने खुद आत्महत्या की है।

हालाकि युवक ने जंगल में आकर फांसी क्यों लगाई व युवक यहां तक कैसे पहुंचा इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। मृतक युवक का पोस्टमार्टम परिजनों के आने पर किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News