सवीना में बुज़ुर्ग ने मानसिक तनाव में दी जान

सवीना थाना क्षेत्र के अम्बामाता घाटी के खंडहरनुमा मकान में मिली लाश 

 | 
unknown dead body found

उदयपुर 9 जून 2022 । शहर के सवीना थाने क्षेत्र में बुजुर्ग व्यक्ति ने घर के पास खंडहर पड़े मकान में देर रात फांसी लगाकर अपनी जान दे दी । मृतक हीरालाल सवीना थाना सर्कल के अंतर्गत आने वाले अम्बामाता घाटी क्षेत्र के रहने वाले थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे।

गौरतलब हैं की 70 वर्षीय  हीरालाल देर रात अपने घर से निकलें और पास ही के खंडहर नुमा मकान में जा कर उन्होने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करली।

गुरुवार सुबह जब हीरालाल अपने मकान पर नही मिले तो घरवालों ने उन्हें ढूंढना शुरू तभी जब घर वाले पास के पास खंडहर नुमा मकान में पहुंचे तो हीरालाल का शव वहां एक रस्सी से लटका हुआ मिला। 

घटना की सूचना पर सवीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को उतार कर मोर्चरी भिजवाया गया जहाँ पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। हालांकि घटना के पीछे के स्पष्ट कारणों का तो पता नही लग पाया हैं, फिलहाल मानसिक तनाव को ही घटना की वजह माना जा रहा हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News