पत्नी के वियोग में रस्सी से लटक कर दी जान

अशोक नगर में किराये पर रह रहे उत्तराखंड निवासी ने समाप्त की अपनी जीवनलीला

 | 
unknown body found samtanagar bedla udaipur bihari labour

उदयपुर 24 जुलाई 2024। शहर के अशोक नगर गली नंबर 7 मे एक मकान मे किराये से रहने वाले एक 34 वर्षीय युवक ने पत्नी द्वारा उससे छोड़ कर जाने की बात से परेशान हो कर कमरे मे रस्सी से लटक कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। 

भूपालपुरा थाने के एएसआई भगवती लाल से मिली जानकारी के अनुसार मृतक गौरव भट्ट कानापुर, उतराखंड का रहने वाला था और पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी पुष्पा के साथ उदयपुर के अशोक नगर इलाके मे विवेक टांक के घर मे रह रहा था, वह पेशे से एक चाइनीज शेफ था और शहर के एक चाइनीज फूड जॉइन्ट पर काम करता था। 

एएसआई भगवती लाल ने बताया की मृतक के साथियो से पूछताछ मे ये भी पता चला की वह शराब पीने का आदी था और अक्सर शराब पी कर पत्नी से झगड़ा किया करता था। दो दिन पहले भी उसकी पत्नी से उनका झगड़ा हुआ जसके बाद वह उसे छोड़ कर उतराखंड लौट गई। इस बात से परेशान हो कर गौरव ने बुधवार को अपनी जीवन लीला को समाप्त कर् लिया। 

एएसआई भगवती लाल ने बताया की पुलिस को मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमे उसने अपनी पत्नी को आई लव यू लिखा हैं। उन्होंने बताया की बुधवार दोपहर करीब 1 बजे पुलिस को घटना के बारे मे सूचना मिली थी, जिसपर भूपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतार कर मुर्दाघर मे रखवाया गया, साथ ही मृतक के घर वालों को घटना की सूचना दे दी गई है, और उनके उदयपुर पहुंचने पर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News