ट्रांसपोर्ट नगर में चाकूबाजी में घायल व्यक्ति की हुई मौत

प्रतापनगर थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला

 | 
murder

उदयपुर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में देर रात ट्रांसपोर्ट नगर के बाद स्थित एक पान की केबिन पर कुछ लोगों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।  इस दौरान अज्ञात लोगों ने हिरण मगरी सेक्टर 3 निवासी वीरेंद्र सिंह के साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला बोल दिया। 

हमले में गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वीरेंद्र सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। प्रताप नगर थाना पुलिस ने मृतक युवक के शव को एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया।  

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर के बाहर स्थित पान के केबिन पर किसी बात को लेकर वीरेंद्र सिंह से अज्ञात लोगों से कहा सुनी हुई जिससे अज्ञात लोगों ने वीरेंद्र सिंह के साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया हमले में वीरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए साथ ही घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान वीरेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया तो वही पुलिस ने अज्ञात लोगों की तलाश शुरू कर दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News