राताखेत में मामूली कहासुनी के बाद चाकूबाजी मे युवक घायल

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई

 | 
crime

उदयपुर 20 मार्च 2024। अंबामाता थाना सर्किल के राताखेत इलाके में मंगलवार रात कुछ लोगों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार अम्बामाता थाना सर्किल के राताखेत इलाके में छोटी-मोटी बहस के बाद हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक पर चाकू से हमला किया जिसमें वह घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर अंबामाता थानाधिकारी डॉक्टर हनुमंत सिंह राजपुरोहित अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

बताया जा रहा है कि मल्लातलाई इलाके के रहने वाले फरहान और मूसा नाम के युवकों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सुरेश गमेती नामक युवक पर हमला कर दिया जिसमें उसके कूल्हे पर गंभीर चोट आई और उसे अस्पताल ले जाएगा।  पुलिस ने अब इस मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News