खेरवाड़ा में नकदी से भरा बैग लेकर फरार

CCTV में कैद हुई चोरी की घटना 

 | 
theft

उदयपुर 15 मार्च 2024 । ज़िले के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में अज्ञात बदमाश 1 लाख रुपए की नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें एक बदमाश बैग चोरी करता नजर आ रहा है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित कन्हैया लाल पुत्र बेनीराम लबाना निवासी आड़ीवली ने बताया कि वह दोपहर को कस्बे के बैंक ऑफ बड़ौदा में गया था। वहां चेक द्वारा 1 लाख नकद निकालकर बैग में रखे थे और किसी काम से कस्बे के बाजार में गया।

इस दौरान बीच रास्ते में अज्ञात बदमाश ने पीड़ित की शर्ट पर पीछे से गुटखा थूक दिया। शर्ट साफ करने के बाद पीड़ित कन्हैया लाल सिम पोर्ट कराने के लिए एक मोबाईल शॉप पर गया। इस दौरान वह दुकानदार के कहने पर पीड़ित नकदी से भरा बैग काउंटर के ऊपर रखकर दुकान के अंदर फोटो खिंचवाने गया।

तभी मौका पाकर अज्ञात बदमाश नकदी से भरा बैग लेकर भाग गया। पीड़ित ने बताया कि बैग में 1 लाख नकद, चैक बुक, एटीएम कार्ड, चश्मा व अन्य दस्तावेज थे। जिसे बदमाश ले भागा। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश वारदात को अंजाम देता नजर आ रहा है। सूचना पर खेरवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News