भटेवर में पुरानी उधारी के विवाद में चाकूबाजी

दो युवक गंभीर घायल
 

 | 
knife attack

 

Udaipur Times News, Crime News, Knife attack Udiapur, उदयपुर 30 अक्टूबर 2026 - जिले  के भटेवर कस्बे में हाईवे स्थित रीजन पावरटेक कंपनी के पास एक ढाबे पर पुरानी उधारी के पैसों को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी हो गई। घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए डबोक अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, भटेवर निवासी ललित खारोल बाइक से उदयपुर जा रहे थे। रास्ते में वे ढाबे पर मौजूद गोविंद प्रजापत के साथ रुक गए। इस दौरान ललित ढाबा संचालक शुभम सालवी से सिगरेट लेने पहुंचे। यहां पुरानी उधारी के पैसों को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। Crime News 

विवाद बढ़ने पर गोविंद बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोप है कि शुभम ने जेब से चाकू निकालकर उसके पैर पर वार कर दिया। इसके बाद उसने ललित पर भी हमला कर दिया। बचाव के दौरान ललित के हाथ और जांघ पर चाकू लग गया। Udaipur News 

घटना की सूचना पर ललित के चाचा गोपाल खारोल मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को निजी कार से डबोक अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर खेरोदा थाना पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में आरोपी के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News