फलासिया में युवक पर चाकू से हमला कर हत्या

आरोपियों की पहचान कर उनकी जल्द गिरफ्तारी का प्रयास भी किया जा रहा हैं

 | 
crime

उदयपुर 2 नवंबर 2024 । ज़िले के फलासिया थाना क्षेत्र में कुछ युवको और महिलाओं ने मिलकर एक युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर फलासिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी तो वहीं हत्या करने के आरोप के चलते आरोपियों की पहचान कर उनकी जल्द गिरफ्तारी का प्रयास भी किया जा रहा हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित थावरचंद भगोरा निवासी उपली सिगरी 31 अक्टूबर 2024 की शाम अपने मामा शांतिलाल भगोरा दिवाली की खरीदारी करने के लिए बाजार गए थे उनके साथ उस समय एक अन्य व्यक्ति भी था। खरीदारी करने के बाद यह व्यक्ति थावरचंद को मेहमान की तरह अपने घर अपने साथ लेकर चला गया।

वहां पहुंचने के बाद थावरचंद ने अपने बेटे को फोन कर उसे वहां पर लेने आने के लिए कहा। थावरचंद का पुत्र संजय रात करीब 7:45 बजे जब अपने एक अन्य साथी के साथ अपने पिता को लेने के लिए उसे व्यक्ति के घर पर पहुंचा तो उसने देखा कि वहां पर कुछ युवक और कुछ महिलाएं उसके पिता के साथ मारपीट कर रहे हैं और उसको चाकू से गोद कर मार रहे हैं।

पीड़ित थावरचंद के बेटे संजय और उसके साथियों द्वारा चिल्लाने पर आरोपी मृतक थावरचंद को मौके पर ही घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। संजय ने तुरंत अपने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी जिस पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी घटना के बारे में सूचित किया गया। 

पीड़ित को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाएगा जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। तो इधर पुलिस ने पीड़ित के परिवार की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों की पहचान शंकर लाल, कैलाश, नक्का, शंकर और नक्कालाल की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हत्या के कारणों के बारे में भी पता लगाने में जुट गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News